बिंदापाथर. लाडूगाढ़ा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है. मृतका की पहचान सावित्री हेंब्रम (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी जीवलाल हेंब्रम की पुत्री सावित्री की शादी एक वर्ष पूर्व लाडूगाढ़ा निवासी मुकेश टुडू के साथ हुई थी. मृतका के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे. पिता का यह भी आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 17/2026 दर्ज किया है. पुलिस ने नामजद आरोपी पति मुकेश टुडू , ससुर बाबुधन टुडू और सास रासमुनी मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. अनुसंधानकर्ता अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है.
दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति, सास व ससुर गिरफ्तार
बिंदापाथर. लाडूगाढ़ा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है.
