नारायणपुर. थाना क्षेत्र के नुरगी, नयाडीह क्षेत्र में बराकर नदी से अवैध रूप से पत्थर खनन की शिकायत पर मंगलवार को खनन विभाग एवं नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि उक्त घाट पर अवैध रूप से पत्थर का खनन किया जा रहा है. इसी आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी. हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके पर पत्थर का कोई स्टॉक बरामद नहीं हुआ, लेकिन स्थल पर पूर्व में खनन और पत्थर उठाव के स्पष्ट साक्ष्य मिले. छापेमारी के उपरांत माइनिंग इंस्पेक्टर ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
पत्थर खनन के साक्ष्य मिले, पर स्टॉक नहीं, अज्ञात पर केस दर्ज
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के नुरगी, नयाडीह क्षेत्र में बराकर नदी से अवैध रूप से पत्थर खनन की शिकायत पर मंगलवार को खनन विभाग एवं नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.
