बागवानी सखियों को मिला लाभुक चयन का प्रशिक्षण

बिरसा मुंडा बागवानी योजना को लेकर गुरुवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ जमाले राजा ने बागवानी सखियों को लाभुकों के चयन के बारे में जानकारी दी.

कुंडहित. बिरसा मुंडा बागवानी योजना को लेकर गुरुवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ जमाले राजा ने बागवानी सखियों को लाभुकों के चयन, उपयुक्त जमीन चयन, लेआउट बनाने, घेरान, गड्ढा खुदाई, गड्ढा भराई, सही पौधे की पहचान करना, खाद, कीटनाशक, एच टेका, बेसिन बनाने, पौधे की ढुलाई, पशु रोधक खाई (सीपीटी), अंतः फसल, सिंचाई, मल्चिंग इत्यादि के बारे में जानकारी दी. मौके पर मनरेगा बीपीओ गोविंद घोष, बीएफटी अनंत मंडल, जेएसएलपीएस के बीपीएम सूर्यदेव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >