जामताड़ा. कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा की ओर से रानीडीह एवं दुखनाटांड़ में खेत बचाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केवीके के वरीय वैज्ञानिक डाॅ संजय कुमार ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कृषकों को जमीन के ढलान के अनुसार ही विभिन्न फसलों एवं उसके प्रभेदों को अपनाने की सलाह दी. मध्यम जमीन के लिए धान के कम दिनों की फसल जैसे-ललाट, सहभागी, सी.आर.धान-320 एवं मक्का लगाने एवं ऊपरी जमीन पर अरहर लगाने की सलाह दी. कार्यक्रम में रानीडीह में कुल 46 तथा दुखनाटांड़ में 48 किसानों ने भाग लिया.
मृदा स्वास्थ्य के प्रति किसानों को किया जागरूक
जामताड़ा. कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा की ओर से रानीडीह एवं दुखनाटांड़ में खेत बचाओ अभियान चलाया गया.
