डीडीसी ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

खाजुरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कुंडहित. खाजुरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ जमाले राजा, सीओ अमित किस्कू ने गया. डीडीसी निरंजन कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना. उन्होंने आमजनों को अबुआ आवास के बारे में जानकारी दी और आवेदन देने के लिए कहा. डीडीसी ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया. उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप, साइकिल एवं गुरुजी क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सभी स्टॉलों का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ, सीओ के जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >