बीडीओ-सीओ ने लोगों को मतदान की दिलायी शपथ

जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

कुंडहित. जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जमाले रजा एवं सीओ अमित किस्कू के नेतृत्व में स्वीप के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मतदाता शपथ, पौधा रोपण, पोस्टर रैली आदि के माध्यम से जागरुकता का प्रसार किया गया. बीडीओ ने सभी को मतदान का महत्व समझाया. सभी से एक जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करने की अपील की. मौके पर कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >