मारपीट में घायल व्यक्ति की रिम्स रांची में मौत

केंदुवाडीह गांव में विगत दिनों भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी. मारपीट की घटना में घायल मंगल मियां (55 वर्ष) की रांची रिम्स में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गयी.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के केंदुवाडीह गांव में विगत दिनों भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी. मारपीट की घटना में घायल मंगल मियां (55 वर्ष) की रांची रिम्स में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. इसके बाद मृतक का शव एंबुलेंस से केंदुवाडीह गांव लाया गया. विदित हो कि 26 जुलाई को उक्त गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी थी. इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >