मंझलाडीह में खराब चापानलों की बनायी गयी सूची

नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शनिवार को मंझलाडीह पंचायत भवन के सभा कक्ष में बैठक हुई.

नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शनिवार को मंझलाडीह पंचायत भवन के सभा कक्ष में बैठक हुई. बैठक में प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, मुखिया मनोरथ मरांडी, पंसस, वार्ड सदस्य व जलसहिया उपस्थिति रहीं. बैठक में पंचायत क्षेत्र में बंद पड़े चापानल, जलमीनार एवं पेयजल कूपों की सूची तैयार की गयी. इसके बाद कई खराब पड़े चापानलों और जलमीनारों का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछ जलमीनारों का मोटर खराब है, जबकि कई चापानल भी खराब स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. कनीय अभियंता, पेयजल विभाग नारायणपुर एवं प्रखंड समन्वयक को अविलंब मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि पखवाड़े के दौरान सभी खराब पेयजल स्रोतों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र चालू कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >