जामताड़ा : जेडीसीए की बैठक अध्यक्ष बबीता झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान आस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए जामताड़ा जिला से पांच वोलेंटियर के रूप में पांच प्लेयर का चयन किया गया है. जेएससीए द्वारा अंडर-14 के लिए जामताड़ा में होने वाले मैच को लेकर विशेष तैयारी पर विचार विमर्श किया गया.
जामताड़ा जिला से वोलेंटियर के लिए मंतोष प्रसाद, रितेश चौधरी, विश्वनाथ टुडू, दिलसाद खान तथा मनीष कुमार मंडल को चयन किया है. मौके पर जेडीसीए के सचिव योगेश सिंह, मनीष नारनोलिया, रविन्द्र झा, संजीव विश्वास, गीता देवी, शारदा देवी सहित अन्य मौजूद थे.
