डॉ विश्वेश्वर खां की जयंती पर 18 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

नाला. डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ विश्वेश्वर खां की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया.

नाला. पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ विश्वेश्वर खां की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिप सदस्य वंदना खां, वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रथिन्द्र नाथ घोष ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सभी ने डॉ विश्वेश्वर खां के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. उप प्रमुख समर माजि ने कहा कि डॉ विश्वेश्वर खां महान राजनीतिज्ञ थे. जामताड़ा रक्त केंद्र के लैब टेक्नीशियन लक्ष्मण सिंह एवं मुकेश पंडित ने स्वेच्छा से रक्तदान करने आए लोगों की शारीरिक जांच की. रक्त संग्रह किया. शिविर में डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी के युवा सदस्यों ने 18 यूनिट रक्तदान किया. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि संग्रह किए गये रक्त जामताड़ा रक्त केंद्र में जमा किया जायेगा. जरूरतमंद मरीजों को खून दिया जायेगा. मौके पर सोसाइटी के सहायक सचिव गौतम खां, प्रखंड प्रमुख कल्लावती मुर्मू, प्राचार्य उत्तम मंडल, कांग्रेस नेता पंकज झा, कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, पंस गुलशन अली, उत्तम कुमार खां, राजू राय सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >