दुष्कर्म का आरोपित पुलिस जवान गिरफ्तार

महेशपुर : महेशपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म केे मामले में थाना कांड संख्या -142/15, दिनांक 27/6/15 के नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू को थाना प्रभारी महेशपुर विमल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस लाइन साहिबगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर शाम में महेशपुर थाने ले आयी है. सुरेन्द्र मुर्मू […]

महेशपुर : महेशपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म केे मामले में थाना कांड संख्या -142/15, दिनांक 27/6/15 के नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू को थाना प्रभारी महेशपुर विमल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस लाइन साहिबगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर शाम में महेशपुर थाने ले आयी है.

सुरेन्द्र मुर्मू महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह साहिबगंज जिला पुलिस बल में पदस्थापित था. उसके खिलाफ महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. महिला नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू की रिश्ते में साली लगती है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सुरेंद्र मुर्मू को पाकुड़ चालान किया जायेगा.

महेशपुर
साहिबगंज जिला पुलिस बल में पदस्थापित था जवान
महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का रहने वाला है
रिश्ते की साली ने ही लगाया है दुष्कर्म का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >