नाला. बंगाली समाज के लोगों ने पुराना बांग्ला साल को अलविदा करते हुए बांग्ला नववर्ष 1433 का मंदरों में पूजा-अर्चना कर स्वागत किया. नाला के लोगों ने बांग्ला नववर्ष की शुरुआत देवलेश्वर, कर्दमेश्वर, भक्तेश्वर, महेशमुंडा, कुमीरदहा, देवली आदि शिवालयों सहित मोहजोड़ी स्थित गिरिधारी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. मौके पर लोगों ने नया वर्ष भाईचारे के साथ बीते भगवान से प्रार्थना की. जानकारी हो कि बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नाला विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग बांग्ला भाषी हैं. बंगाली संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं. सभी गांवों में शाम से बैशाख हरिनाम नगर कीर्तन भी प्रारंभ किया गया जो पूरे बैशाख मास तक जारी रहेगा. मौके पर देवलेश्वर मंदिर में हाराधन झा ने मंदिर आए भक्तजनों को बांग्ला पंजिका में राशि फल, वर्ष फल आदि सुनाया..
बंगाली समुदाय ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष का किया स्वागत
नाला. बंगाली समाज के लोगों ने पुराना बांग्ला साल को अलविदा करते हुए बांग्ला नववर्ष 1433 का मंदरों में पूजा-अर्चना कर स्वागत किया.
