जनसंवाद के तहत आये मामले को जल्द निबटाने का निर्देश

जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को जनसंवाद की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान कुल 40 मामले आया. जिस पर डीसी श्री दूबे ने एक सप्ताह में सभी मामलों को शून्य करने का निर्देश दिया. कहा जनसंवाद के मामलों पर विभाग के पदाधिकारी गंभीरता से निपटायें अन्यथा वेतन बंद […]

जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को जनसंवाद की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान कुल 40 मामले आया. जिस पर डीसी श्री दूबे ने एक सप्ताह में सभी मामलों को शून्य करने का निर्देश दिया. कहा जनसंवाद के मामलों पर विभाग के पदाधिकारी गंभीरता से निपटायें अन्यथा वेतन बंद कर दी जायेगी. कहा जब तक जनसंवाद के मामले शून्य नहीं हो जाती है तब तक वेतन स्थगित कर दिया जायेगा. मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद, एसी विधान चंद्र चौधरी, डीटीओ महेन्द्र मांझीए डीइओ नारायण विश्वासए अभय शंकर, अनिल कुमार सिंह, सीएस डॉ मार्शल आइन्द सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >