जमीन विवाद हुई मारपीट में दो घायल

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर रतन मंडल एवं कयूम अंसारी के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. रतन मंडल की ओर से उनके पिता भूदेव मंडल को पैर में एवं क यूम अंसारी के भाई को सिर पर चोट लगी. मामले की खबर […]

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर रतन मंडल एवं कयूम अंसारी के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. रतन मंडल की ओर से उनके पिता भूदेव मंडल को पैर में एवं क यूम अंसारी के भाई को सिर पर चोट लगी. मामले की खबर मिलते ही बीडीओ प्रभाकर मिर्धा और थाना प्रभारी के डी झा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का दोनों पक्षों से कोई मुकदमा दायर नहीं किया गया था. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि 63 डिसमिल जमीन पतित है. जिसमें 1994 में रतन मंडल के द्वारा पट्टा लिया गया था. परंतु कयूम अंसारी द्वारा जबरन 33 डिसमिल पर घेराबंदी प्रारंभ कर दिया गया. जिसे अमीन द्वारा जमीन मापी कर 33 डिसमिल का किसी भी लोगों का अधिकार नहीं है. जबकी 30 डिसमिल जमीन रतन मंडल को चहारदीवारी गिराने की इजाजत दे दी गई.

11 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन : मिहिजाम . सिउलीबाड़ी पंचायत क्षेत्र के मुर्गाटोना खेल मैदान में 11 फरवरी को बाबा तिलका मांझी शहीद दिवस का आयोजन किया गया है. इस मौके पर गांव के हुनर बाजों के विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए बाबा तिलका मांझी क्लब के सदस्य राजेन्द्र हेम्ब्रम, विश्वनाथ मंडल, संजय हांसदा, रंजीत हांसदा आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां कई प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेम्ब्रम मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >