जामताड़ा में खुलेगा खादी शोरूम

गुड न्यूज . भाजपा जिला कमेटी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन जामताड़ा : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ जामताड़ा आगमन को लेकर भाजपा जिला कमेटी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम व वरीय नेता तरुण कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया. मौके पर श्री सेठ ने कहा […]

गुड न्यूज . भाजपा जिला कमेटी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन

जामताड़ा : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ जामताड़ा आगमन को लेकर भाजपा जिला कमेटी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम व वरीय नेता तरुण कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया. मौके पर श्री सेठ ने कहा कि जामताड़ा व्यापार मेला के कार्यक्रम में आयोजन को लेकर कार्यकर्ता से मिलने का मौका मिला. कहा : कार्यकर्ता ही पार्टी ही रीढ़ हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने सवा दो साल में जो विकास के पैमाने को खड़ा किया है.
वे बहुत ही प्रशंसनीय है. कहा : आज के समय में भष्ट्राचार समाप्त हो गई है. केंद्र और राज्य सरकार ने जो विकास के आयाम खड़ा कर रही है. उससे हमारे देश काफी आगे बढ़ रहे हैं. जामताड़ा जिला में जल्द ही खादी शोरूम खोला जायेगा. मौके पर बालमुकुंद रविदास, बेबी सरकार, नित्यगोल सिंह, मनोज सिंह, पवन वर्मा, सुभाष प्रसाद, कृष्णा महतो, निमाई सेन, मनीष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >