13 माह से मानदेय नहीं देने का है आरोप
जामताड़ा : समाहरणालय में कार्य करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मी का वेतन भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दूबे को आवेदन दिया.
इस दौरान वेतन भोगी कर्मी ने कहा कि विगत 15 साल से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन विगत 13 माह से सभी का मानदेय लंबित है. इसके लिए कई बार लिखित शिकायत किया गया था. लेकिन किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया गया. सभी कर्मी ने आवेदन के माध्यम से कहा कि 8 फरवरी से सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे.
मौके पर जितेंद्र कुमार महतो, पलटु महतो, संतोष महतो, गोलक गोराई, श्रीकांत लौहार, विश्वनाथ, गिरीधारी मुर्मू, लालटु बाउरी, विजय हाड़ी, लक्ष्मी नारायण मंडल, सुजित कुमार महतो, राज रजक, शिवशंकर साहा, सरजन मरांडी, जोगेन हांसदा, हरेन्द्र सिन्हा, सुनील सोरेन ने संयुक्त हस्ताक्षर किया है.
