शहरवासियों के साथ कदम बढ़ायेगा नगर पंचायत

जामताड़ा : होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर शहर से तरह तरह विरोधाभाष बातें आने के बाद मंगलवार को नगर भवन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बैठक किया. इस दौरान नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया. बैठक के दौरान बुद्धिजीवियों से […]

जामताड़ा : होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर शहर से तरह तरह विरोधाभाष बातें आने के बाद मंगलवार को नगर भवन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बैठक किया. इस दौरान नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया. बैठक के दौरान बुद्धिजीवियों से होल्डिंग टैक्स को लेकर राय ली गयी. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के राय के साथ नगर पंचायत तैयार है.

शहरवासी के सारी सुख सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी. श्री मंडल ने शहरवासियों से अपील किया कि होल्डिंग टैक्स को लेकर जो भी आम सहमति बना है. उसी के आधार पर टैक्स के लिए नगर पंचायत द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही नगर पंचायत की बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा जायेगा. मौके पर नपं उपाध्यक्ष मालती देवी, वार्ड पार्षद रानी देवी, पुष्पा कुमारी, सजल दत्ता, सुनील बाउरी, चंडीदास भंडारी, चंडी चरण दे, सीमा ब्लेक, शीखा रानी मंडल, महेन्द्र चौधरी, डीडी भंडारी, पशुपति देव, मोहन घोष, मोहन वर्मन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >