साइबर क्राइम के आरोपितों की संपत्ति होगी जब्त : डॉ जया

जामताड़ा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ जया राॅय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें नाला-जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई. साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि फरार वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें […]

जामताड़ा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ जया राॅय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें नाला-जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई. साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि फरार वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें

एवं लंबित कांडों का निष्पादन करें. क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला में साइबर क्राइम को जड़ से उखाड़ देना है. साइबर अपराधी के साथ-साथ उसकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जायेगा. मौके एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लड़का, इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह. टाउन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह. बिजिया कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा
सभी थानेदार फरार वारंटियाें को जल्द गिरफ्तार करें
लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें
अवैध धंधों पर हर हाल में अंकुश लगे
मुखिया के हस्ताक्षर के बाद ही मिलेगा जनवरी का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >