जामताड़ा नगर : घर से बैंक ड्यूटी करने जा रहे होम गार्ड के जवान अजित सिंह मंगलवार को बाल-बाल बच गये. बता दें कि बांदो श्रीपुरी निवासी होम गार्ड के जवान अजित सिंह मंगलवार सुबह अपने बाइक से एसबीआइ मुख्य शाखा में ड्यूटी करने जा रहे थे. इसी दौरान दुमका रोड बिजली ऑफिस के समीप विपरीत दिशा से तेज गती से आ रहे मंडल कारा का कैदी वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. हालांकि इस घटना में होम गार्ड के जवान बाल-बाल बच गये.
लेकिन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर के वाहन पहुंचकर मामले की जानकारी ली. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गये. हालांकि बाद में पुलिस के पहल पर मामले को शांत कराया गया.
