गुड न्यूज. सरकार ने जामताड़ा जिला प्रशासन को भेजा आवंटन
डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक, किया पर्वत बिहार का निरीक्षण
जामताड़ा : पर्यटक विभाग ने जिला के पांच स्थानों को जिर्णोद्धार करने की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय में डीसी रमेश कुमार दूबे ने बैठक किया. मौके पर डीसी श्री दूबे ने कहा कि पर्यटन विभाग के तहत जिला को 50 लाख राशि दिया है, जिसके विभिन्न जगहों को विकसित करने के लिए पूर्व में चिह्नित किया है. इन जगहों में पर्वत बिहार दुखिया बाबा करमदाहा, बोरवा आदिवासी धर्मगुरु स्थान, मजार शरीफ, कोरीडीह, भागा मिशन व लाधना डैम को विकसित किया जायेगा.
भागा मिशन को विकसित करने के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हुआ है, जिसे उपलब्ध करने का निर्देश दिया है. चिह्नित किये गये जगहों में शौचालय ब्लॉक, कवर स्टेज बनाया जायेगा. जिससे लोगों को कोई भी कार्यक्रम करने में सुविधा होगी. मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद, सहायक अभियंता मणिकांत सिंन्हा, शब्बीर अंसारी, डीपीओ कृष्ण नंदन मिश्र, चैंबर आफ कामर्स के सचिव संजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
करमदाहा दुखिया मंदिर सहित मजार शरीफ कोरीडीह भी होगें विकसित
समाहरणालय में बैठक करते डीसी रमेश कुमार दूबे व निरीक्षण करते एसपी डॉ जया राय, नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, एसी विधान चंद्र चौधरी व अन्य. फोटो । प्रभात खबर समाहरणालय में
पर्वत बिहार में होगी वोटिंग की व्यवस्था
बैठक के उपरांत डीसी रमेश कुमार दूबे ने पर्यटक विभाग के तहत विकसित किये जा रहे स्थलों को निरीक्षण के लिए पर्वत बिहार पहुंचे. इस दौरान डीसी श्री दूबे के साथ जिला के सभी वरीय पदाधिकारी ने पर्वत बिहार का निरीक्षण किया. पर्वत बिहार निरीक्षण के दौरान डीसी सर्व प्रथम पानी टंकी की जर्जर हालात देखकर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि टंकी जिन विभाग से पर्वत बिहार में निर्माण किया गया था. उनके पदाधिकारी व अभियंता को समझ आनी चाहिये कि पानी टंकी कैसा गुणवत्ता पूर्ण बनायें. वहीं पर्वत बिहार में एक प्रशिक्षण केंद्र बनाने का विचार जांच टीम के द्वारा किया गया.कहा पर्वत बिहार शहर से सटे मनोरंजन का मुख्य स्थल है. यहां सभी प्रकार के लोग आकर मनोरंजन कर सकते हैं. वहीं एक तालाब का भी जिर्णोद्धार किया जायेगा.
जिसमें वोटिंग की सुविधा होगी. कहा पूर्व में भी तालाब व वोटिंग स्थापित किया गया था लेकिन तालाब में सालों भर पानी जमा नहीं रहने के कारण योजना सफल नहीं हुआ. डीसी ने कहा कि तालाब काफी गहरा किया जायेगा ताकि सालों भर पर्यटक वोटिंग का आनंद ले सके. वहीं चारों ओर रंगाई पोताई का कार्य किया जायेगा साथ ही डीसी श्री दुबे ने कहा कि पर्वत से आमदनी का स्रोत करना जरूरी है ताकि यहां के मेंटेनेंस का खर्च उठ सके. प्रशासन तो राशि खर्च कर देखी लेकिन सरकारी राशि का दुरुपयोग न हो. डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद ने कहा कि पर्वत बिहार में प्रशिक्षण केंद्र, मैरेज हॉल का निर्माण भी किया जायेगा. जिससे राजस्व की भी वसूली होगी और लोगों को वार्षिक समारोह जन्म दिन पार्टी मनाने का एक जगह बन जायेगा. लाइट को भी दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही नास्ता, टी स्टॉल का निर्माण किया जायेगा.
निरीक्षण टीम में ये थे शामिल
पर्वत बिहार निरीक्षण टीम में एसपी डॉ जया राय, नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, एसी विधान चंद्र चौधरी, आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, डीपीओ कृष्ण नंदन मिश्र, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता साधु शरण डीटीओ महेन्द्र मांझी, चैंबर ऑफ काॅमर्स के सचिव संजय अग्रवाल, मणिकांत सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.
