पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान

जामताड़ा : सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा शहर के टॉवर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी संतोष गोस्वामी, एन पासवान सहित अन्य पुलिस जवान की उपस्थिति में दर्जनों वाहन संबंधित कागजात की जांच की गई. जांच के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात की […]

जामताड़ा : सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा शहर के टॉवर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी संतोष गोस्वामी, एन पासवान सहित अन्य पुलिस जवान की उपस्थिति में दर्जनों वाहन संबंधित कागजात की जांच की गई. जांच के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात की जांच की गई.

बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन को जब्त किया गया. बता दें कि जांच के दौरान करीब 10 से अधिक बिना कागजात वाहनों को पकड़ कर थाना भेजा गया. उक्त वाहन मालिक से जिला परिवहन विभाग द्वारा फाइन वसूली करेगी. इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हेलमेट एवं बिना कागजात वाले वाहन को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जा रहा है, वैसे वाहन मालिक से फाइन की वसूली कर शख्त निर्देश दिया जा रहा है कि आगे इसे पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >