अधिकार को लेकर जागरूक हो रहे तामोली समाज, हुई बैठक

जामताडा : जामताड़ा बाजार रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में तामोली समाज की बैठक की गयी. जिसमें काफी संख्या में तामोली समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में तामोली समाज को पिछड़ी से अत्यंत पिछड़ी जाति का दर्जा दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. समाज के हराधन भूंई ने कहा कि पहले तामोली जाति […]

जामताडा : जामताड़ा बाजार रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में तामोली समाज की बैठक की गयी. जिसमें काफी संख्या में तामोली समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में तामोली समाज को पिछड़ी से अत्यंत पिछड़ी जाति का दर्जा दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. समाज के हराधन भूंई ने कहा कि पहले तामोली जाति को पिछड़ी जाति का दर्जा मिला था,

लेकिन अब अत्यन्त पिछड़ी जाति का दर्जा मिला है. जिसके लिए समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. श्री भूंई ने कहा कि तामोली समाज इसी रणनीति को लेकर 10 जनवरी को दुर्गा मंदिर प्रांगण में दूसरी बैठक करेगा तथा बैठक में रणनीति पर चर्चा किया जायेगा. मौके पर तारणी पाल, अजय सेन, लंबु सेन, डॉ प्रवीण गण, भास्कर दे, ब्रजेन गण, सलिल गण, उज्जवल कुमार गण, खोकन सेन, पांचु सेन, दीपक रक्षित, सुभाष मोदी, उज्जवल कर सहित अनेको मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >