जिले को साइबर अपराध से मुक्त कराने की रहेगी चुनौती

जामताड़ा : बीते वर्ष 2016 जामताड़ा पुलिस के लिए सफलता का वर्ष के रुप में देखा जा रहा है. जामताड़ा पुलिस ने कई बड़े-बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे बंद किया. लूट, डकैती, हत्या, छिनतई के दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर सलााखों के पीछे डाला गया तो साइबर अपराधी को भी नहीं बक्सा गया. जमाताड़ा […]

जामताड़ा : बीते वर्ष 2016 जामताड़ा पुलिस के लिए सफलता का वर्ष के रुप में देखा जा रहा है. जामताड़ा पुलिस ने कई बड़े-बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे बंद किया. लूट, डकैती, हत्या, छिनतई के दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर सलााखों के पीछे डाला गया तो साइबर अपराधी को भी नहीं बक्सा गया. जमाताड़ा जिला देश भर में साइबर अपराध के नाम से चर्चित है. जामताड़ा जिला की पुलिस ने साइबर के बड़े-बड़े अपराधियों को पकड़ कर जेल में डाला है. नये साल में जिला को साइबर अपराध से मुक्त कराने की पुलिस के समक्ष चुनौती रहेगी. वर्ष 2017 भी जामताड़ा पुलिस के लिए चुनौती भरा है.

नाला नेताजी स्टेडियम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पहली वार पहुंचकर जामताड़ा को अपराधमुक्त जिला करने की घोषणा की. मुख्यसमंत्री श्री दास ने जामताड़ा से साइबर अपराध की दाग को पूर्ण रुप से हंटाने की घोषणा की. इससे साफ जाहिर है कि जामताड़ा पुलिस के लिए वर्ष 2017 चुनौती भरा वर्ष होगा. करमाटांड़ थाना साइबर अपराधियों का गढ़ है, जहां इस अपराध की जगत में नाबालिग से लेकर बुजूर्ग तक शामिल है.

करमाटांड़ के साइबर अपराधी देश के नामी ग्रामी लोगों के बैंक खाता से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लाखों उड़ा चुके हैं. दिल्ली के मंत्री से लेकर फिल्म जगत के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के भी खाते से राशि उड़ाया गया है. इस दिशा में जामताड़ा एसपी डॉ जया राय भी काफी सचेत होकर कार्रवाई कर रही हैं. एसपी के योगदान के एक माह के अंदर साइबर के आधा दर्जन अपराधी पकड़े गये हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >