सोहराय मिलन समारोह में सीएम होंगे शामिल, बंटेगी लाखों की परिसंपत्ति

बैठक में मौजूद डीसी रमेश कुमार दूबे व अन्य पदाधिकारी. बैंकों में आये आवेदनों को जल्द करें स्वीकृति: डीसी जामताड़ा : सोहराय मिलन समारोह नाला में 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर डीसी रमेश कुमार दूबे ने सोमवार को जिला के पदाधिकारी के साथ बैठक किया. इस दौरान डीसी श्री दूबे […]

बैठक में मौजूद डीसी रमेश कुमार दूबे व अन्य पदाधिकारी.

बैंकों में आये आवेदनों को जल्द करें स्वीकृति: डीसी
जामताड़ा : सोहराय मिलन समारोह नाला में 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर डीसी रमेश कुमार दूबे ने सोमवार को जिला के पदाधिकारी के साथ बैठक किया. इस दौरान डीसी श्री दूबे ने कहा कि सोहराय मिलन समारोह के दिन मुख्यमंत्री के द्वारा लाखों की परिसंपत्ति बांटी जायेगी. इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने तैयारी को पूरी करने का निर्देश दिया. कहा बैंक के माध्यम से ऋण का वितरण करने का निर्देश दिया. कहा बैंक में आये सभी प्रकार के आवेदन को स्वीकृति कर समारोह के दौरान लाभुकों के बीच वितरण किया जायेगा. इसके लिए स्वीकृति करने की प्रक्रिया को तेजी से निपटायें.
इस दौरान बैंक आफ बड़ौदा द्वारा दो लाख मुद्रा ऋण के तहत वितरण किया जायेगा. वहीं पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 3 लाख की 2 ऑटो रिक्शा एवं आईडीबीआई बैंक भी 3 लाख की दो ऑटो रिक्सा वितरण किया जायेगा. यूनाइटेड बैंक द्वारा 8 लाख का मुद्रा ऋण वितरण किया जायेगा. डीसी श्री दूबे ने एलडीएम को केसीसी का लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा केसीसी किसान के लिए लाभ दायक योजना है, जिससे खेती में किसान को केसीसी के माध्यम से खेती में सहयोग मिलेगा.
मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद, एसी विधानचंद्र चौधरी, आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, डीएफओ राजकुमार साह, एसडीओ नवीन कुमार, डीईओ नारायण विश्वास, एडीपीओ अशोक कुमार सिंह, एलडीएम ए अंसारी, बीडीओ अमित कुमार, ज्ञानशंकर जायसवाल, प्रभाकर मिर्धा, जाहिर आलम, पंकज कुमार रवि सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >