अवैध कारोबार हुआ तो थानेदार पर होगी कार्रवाई

क्राइम मीटिंग. पुलिस अधीक्षक ने की पहली क्राइम मीटिंग, दिये गये निर्देश पेंडिंग मामले को करें जल्द निष्पादन फरार वारंटियों को गिरफ्तार करें जामताड़ा : जामताड़ा की नयी एसपी डॉ जया राॅय ने विधि व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि […]

क्राइम मीटिंग. पुलिस अधीक्षक ने की पहली क्राइम मीटिंग, दिये गये निर्देश

पेंडिंग मामले को करें जल्द निष्पादन
फरार वारंटियों को गिरफ्तार करें
जामताड़ा : जामताड़ा की नयी एसपी डॉ जया राॅय ने विधि व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि कहीं से भी किसी प्रकार के अवैध कारोबार की सूचना आयी तो कार्रवाई निश्चित है. जिन थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार होगा वहां के थानेदार पर सख्त विभागीय कार्रवाई कर दी जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी थाना प्रभारी फरार वारंटियों को गिरफ्तार करें. डॉ राॅय गुरुवार को पहली बार अपराध समीक्षा बैठक कर रहीं थीं. इस बैठक में एसडीपीओ, इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. एसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया कि जिन-जिन थानों में मामले पेंडिंग हैं
उसका जल्द से जल्द निष्पादन कर लें. साथ ही एसपी ने करीब-करीब सभी लंबित कांडों की समीक्षा की. पुलिस पदाधिकारी व कर्मी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें. उनके साथ सख्ती से पेश ना आयें. यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो उसे ध्यान से सुनें. चाहे वो किसी भी प्रकार का हो और उसका समुचित समाधान करें. उच्चाधिकारियों तक मेसेज पहुंचायें. ताकि जनता के बीच पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे.
योगदान के बाद पहली बार पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मिटिंग करतीं एसपी डॉ जया रॉय.फोटो। प्रभात खबर
जामताड़ा जिले में साइबर क्राइम बंद हो
एसपी ने क्राइम मिटिंग में एलान किया कि जिले से साइबर क्राइम को जड़ से उखाड़ देना है. लगातार साईबर के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लड़का, इंस्पेक्टर बाल्मिकि सिंह, टाउन थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, नाला थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद, करमाटांड़ थाना प्रभारी जीएन यादव, महिला थाना प्रभारी बिजिया कुजूर, सरजेंट आनंद राज खालखो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >