अब से डोभा के चारो ओर होगी बांस की घेराबंदी

जामताड़ा : शहरडाल पंचायत भवन में गुरुवार को बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में शहरडाल, कुसबेदिया, बेवा, बरजोड़ा, जियाजोड़ी, पियालसोला, चंद्रदीपा के मुखिया, स्वंय सेवक, मेट, पंचायत सचिव की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डोभा निर्माण पर चर्चा किया गया. बैठक में कहा गया कि स्वंय सेवक मेट के साथ मिलकर डोभा निर्माण का […]

जामताड़ा : शहरडाल पंचायत भवन में गुरुवार को बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में शहरडाल, कुसबेदिया, बेवा, बरजोड़ा, जियाजोड़ी, पियालसोला, चंद्रदीपा के मुखिया, स्वंय सेवक, मेट, पंचायत सचिव की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डोभा निर्माण पर चर्चा किया गया. बैठक में कहा गया कि स्वंय सेवक मेट के साथ मिलकर डोभा निर्माण का कार्य सही तरीके से करें. अब से जितने भी डोभा का निर्माण होगा सभी में बांस से घेरा जायेगा, ताकि डोभा में आये दिन होने वाली घटना पर लगाम लग सके

. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि समय सीमा पर सभी डोभा का निर्माण करना है तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उददेश्य विकास कार्य को गांव-गांव तक पहुंचाना है. हम सभी को मिलकर गांव के हर व्यक्ति को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे लाभदायिक योजना का लाभ दिलाना है. मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, जेई राजीव रंजन, मुखिया गणेश किस्कू, जी कोल, श्यामलाल मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >