नारायणपुर से पकड़े गये चार साइबर अपराधी

एसपी जया राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी. जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुआ गांव में छोपमारी कर साइबर क्राइम में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से 25 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट खाता, सेविंग खाता, मोबाइल, एक वाहन व अन्य सामग्री […]

एसपी जया राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी.

जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुआ गांव में छोपमारी कर साइबर क्राइम में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से 25 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट खाता, सेविंग खाता, मोबाइल, एक वाहन व अन्य सामग्री जब्त किया है. इसकी जानकारी नगर थाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसपी जया राय ने दी. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी की गिरफ्तारी से जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झिलुवा गांव से चार साइबर अपराधी को पकड़ा है. इसमें से एक गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर
नारायणपुर से पकड़े गये…
थाना क्षेत्र के घसको निवासी जीतु मंडल है. अन्य आरोपित झिलुआ निवासी प्रशांत मंडल, अभिजित मंडल व मधुसूदन मंडल है.
उनके पास से 58 हजार रुपये कैश, 19.40 लाख के बैंक एकाउंट एवं फिक्स डिपोजिट, महिन्द्रा के केयूभी वाहन सहित कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. ये सभी साइबर क्राइम में संलिप्त थे.
एसपी ने कहा कि कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुज्य प्रकाश ने किया. एसपी ने कहा :साइबर क्राइम गिरोह का मुख्य सरगना प्रशांत मंडल है. उसके पास से नकद सहित कई सेविंग एकाउंट एवं फिक्स डिपोजिट खाता मिला है. पूछताछ में प्रशांत मंडल ने पिछले एक साल में करीब एक करोड़ से अधिक रुपये बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी सफलता है. जिला में साइबर क्राइम को खत्म किया जायेगा. इसके लिए सभी पुलिस कर्मी अच्छे तरह से काम करें. इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिस कर्मी को को सम्मानित किया जायेगा.
प्रशांत का है आलीशान घर
एसपी ने बताया कि प्रशांत मंडल अपने गिरोह के मुख्य सदस्य है. कुछ माह पूर्व सीबीआइ ने भी साइबर क्राइम के मामले में प्रशांत से पूछताछ किया था. वह कई बार दूसरे राज्य में जेल भी जा चुका है. प्रशांत के करोड़ों रुपये के आलीसान घर भी है. वहीं गिरिडीह जिला के रहने वाले जीतु मंडल के पास से पुलिस ने नौ लाख के लगजरी केयूभी गाड़ी जब्त किया है. बताया जाता है कि जीतु ने साइबर के पैसा से उक्त वाहन को खरीदा था.
बरामद किये गये सामग्री
पुलिस ने प्रशांत कुमार मंडल के घर से वनांचल ग्रामीण बैंक विद्यासागर शाखा में दो लाख का दो फिक्स्ड डिपोजिट खाता, किसान विकास पत्र का दस हजार का फिक्स्ड डिपोजिट नौ पीस, श्यामसुंदर मंडल के एसबीआइ एकाउंट में तीन लाख पचास हजार उन्सठ रुपये, सेविंग पासबुक पोस्ट ऑफिस का दस हजार का 15 खाता, श्यामसुंदर मंडल की पत्नी के नाम का एसबीआइ करमाटांड़ में दो लाख 40 हजार 608 रुपये का खाता, आरोपित अभिजीत मंडल की पत्नी प्रतिमा देवी के बैंक खाता, जिसमें 1,02,323 रुपय है. वहीं अभिजीत कुमार मंडल के बैंक खाते को जब्त किया है, जसमें 1,40,940 रुपये है. श्याम सुंदर मंडल के वनांचल ग्रामीण बैंक करमाटांड़ शाखा के खाते में 2,60,000 व दूसरे खाते में 1.10 लाख रुपये है. 12 मोबाइल, एक चार चक्का नया वाहन, डाक घर के 15 खाता, एसबीआइ के दो खाता, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सामग्री जब्त किया है.
ये थे छापेमारी दल में
एसडीपीओ पुज्य प्रकाश, इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह, करमाटांड़ थाना प्रभारी जेएन यादव, नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी शिव दयाल पासवान, राजू मोहली सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे.
फोटो: 14 जाम 15,16
सरगना प्रशांत मंडल भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
एक गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घसको निवासी
25 लाख का फिक्स डिपोजिट खाता बरामद
58 हजार नकद, चार पहिया वाहन सहित लाखों के सेविंग पासबुक भी जब्त
पुलिस ने गुप्त सूचना पर झिलुवा में छापेमारी कर की कार्रवाई
एक साल में एक करोड़ रुपये ठगने की बात स्वीकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >