रांची में विद्यालय विकास संवर्धन कार्यशाला में गेड़िया के शिक्षक ने लिया भाग

जामताड़ा : झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में रांची में आयोजित प्रधानाध्यापकों का दस दिवसीय विद्यालय विकास संवर्धन विकास कार्यशाला में जामताड़ा जिला से गेड़िया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि पांच से 14 दिसंबर तक चलने वाला कार्यशाला में विद्यालय की समस्या, संचालित कार्यक्रम, परीक्षाफल, […]

जामताड़ा : झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में रांची में आयोजित प्रधानाध्यापकों का दस दिवसीय विद्यालय विकास संवर्धन विकास कार्यशाला में जामताड़ा जिला से गेड़िया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि पांच से 14 दिसंबर तक चलने वाला कार्यशाला में विद्यालय की समस्या, संचालित कार्यक्रम, परीक्षाफल, बच्चों की उपस्थिति के अलावा विभिन्न प्रकार के गतिविधि की जानकारी देकर जामताड़ा जिला का प्रतिनिधित्व किया. कार्यशाला में प्रतिदिन विद्यालय के विकास से संबंधित जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >