चुनाव . पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव 11 को, तैयारी में जुटा महकमा
चुनाव की हो रही तैयारी
जामताड़ा : गहमा-गहमी के बीच झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन जिला शाखा 2016 चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. चुनाव मैदान में तीन गुट आमने-सामने है. तीनों गुट के विभिन्न पद के उम्मीदवार ने अपनी जीत पक्की बतायी है. बता दें कि गुरुवार सुबह से ही कोर्ट मोड़ स्थित मेन्स एसोसिएशन शाखा में नामांकन परचा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ देखी गयी. इस दौरान रांची एवं चतरा से आये 9 सदस्यीय चुनाव पर्यवेक्षक की टीम की उपस्थिति में सारा नामांकन परचा दाखिल हुआ. बता दें कि मेन्स के कुल सात सौ 50 सदस्य हैं.
नामांकन के दौरान तीन पद के लिए तीन निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपना परचा दाखिल किया है. साथ ही डेलीगेट पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार ने निर्दलीय परचा दाखिल किया. इस चुनाव में तीनों गुट के डेलीगेट पद के लिए कुल 30 नामांकन दाखिल हुआ है. जिसमें निर्दलीय में अंकेक्षण पद के लिए हवलदार सलाउदीन खान, संयुक्त सचिव पद के लिए शिवशंकर पांडेय तथा केंद्रीय सदस्य पद के लिए अब्राहम सोरेन ने निर्दलीय नामांकन किया है.
आज नाम वापसी का दिन
पुलिस मेंस एसोसिएशन नौ दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है एवं 11 दिसंबर को चुनाव होगा. साथ ही उसी दिन रात्रि में मतगणना भी होगा. चुनाव का सारा प्रक्रिया कोर्ट मोड़ स्थित संघ कार्यालय में होगा. कुल सात पद के लिए पुलिस मेन्स एसोसिएशन जामताड़ा का चुनाव होना है. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केन्द्रीय सदस्य एवं नौ डेलीग्रेट पद शामिल है.
चुनाव मैदान में तीन ग्रुप आमने-सामने, विभिन्न पद के उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा
पुलिस मेंस एसोसियेशन के चुनाव में नामांकन के बाद उत्साहित उम्मीदवार व नामांकन का परचा दाखिल करते सदस्य. फोटो। प्रभात खबर
पहला ग्रुप
अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार यादव, उपाध्यक्ष आशिष चौरसिया, मंत्री सहदेव सोरेन, संयुक्त सचिव मुरलीमनोहर दास, केन्द्रीय सदस्य कुलदीप मिंज, अंकेक्षक बाबुधन मुर्मू तथा डेलिगेट पद में अनुज कच्छप, शिव शंकर टुडू, सुखदेव उरांव, रामजीवन हांसदा, सुबोध कुमार सिंह, राजीव कुमार दास, रंजीत कमुार यादव, संजय कुमार गहलोत, मो आलम एवं जोनाथन हेम्ब्रम ने नामांकन किया है.
दूसरा ग्रुप
अध्यक्ष पद में मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बेटवा सोरेन, मंत्री जयकिशोर मरांडी, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार मुर्मू, केन्द्रीय सदस्य बैजनाथ उरांव, अंकेक्षक गोपेश्वर बलवंत मुर्मू एवं डेलिगेट पद में प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार, ओम प्रकाश यादव, रणजीत कुमार झा, हर्षवर्धन, रामलाल भंडारी, संजीत सिंह, मुंशी मुर्मू, अनिल कुमार, पवन कुमार झा ने नामांकन किया है.
तीसरा ग्रुप
अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष मुनीपरमहंस उरांव, मंत्री सुरेश मरांडी, कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी, केन्द्रीय सदस्य मयंक हर्श, संयुक्त सचिव ललन कुमार, अंकेक्षक तबिमल किस्कू एवं डेलिगेट पद के लिए सुरेश मरांडी, रविंद्र कुमार पासवान, जय नारायण महतो, दशरथ यादव, पवन कुमार, पिंकी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं.
52 छात्राओं के बीच पोशाक वितरण
बिंदापाथर. गेडि़या शैक्षिक अंचल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आमजोडि़या में एक समारोह आयोजित कर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया. महुलबना पंचायत के मुखिया शीलावंती मुर्मू के हाथों से विद्यालय में अध्ययनरत 52 छात्र- छात्राओं के बीच दो-दो सेट नि:शुल्क पोशाक दिया गया. मुखिया ने बच्चो को नियमित विद्यालय आने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब बच्चों को सरकरी विद्यालयों में पोशाक, मध्याह्न भोजन, विद्यालय किट, छात्रवृत्ति आदि नि:शुल्क देती है. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शुकलाल बेसरा, शिक्षिका श्यामली, धृतराष्ट्र सिंह आदि उपस्थित थे.
