मिहिजाम : पति की तलाश करते हुए दिल्ली से मिहिजाम आयी महिला को पुलिस की सहायता से अपने पति से मुलाकत हो पायी. दिल्ली में रह रही 22 वर्षीय महिला पुष्पा देवी ने करीब डेढ़ साल पहले मिहिजाम के पालबगान निवासी पंकज तांती से प्रेम विवाह किया था. पंकज दिल्ली में रहकर एक प्राईवेट नौकरी कर रहा था. करीब 15 दिन पहले उसने मिहिजाम स्थित अपने परिजनो से मिलने की बात कहकर लौटा था, लेकिन इसके बाद उसने पुष्पा से किसी प्रकार का सम्पर्क नहीं किया.
इससे परेशान पुष्पा उसके तलाश में वापस मिहिजाम आ गयी और पुलिस को अपनी शिकायत बतायी. उसके द्वारा बताये गये पते पर काफी मशक्कत के बाद पंकज के मकान का पता पुलिस को लग पाया. पुलिस पंकज को थाने ले आयी. हलांकि पुलिस के दिए बयान में पंकज ने बताया कि उसने किसी मित्र को कुछ रुपये उधार दिए थे. जिसके वापसी को लेकर पेरशान था. इसी कारण दिल्ली जाना तुरंत सम्भव नहीं हो पा रहा था. पुलिस ने दोनों से एकरारनामा मंे हस्ताक्षर के बाद थाने से विदा कर दिया.
