हादसे में दो की मौत, एक रेफर सड़क दुर्घटना. बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया

जामताड़ा : सड़क दुर्घटना में रविवार को दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार शाम की है. मिहिजाम की ओर से आ रही बाइक सवार सबसे पहले बेवा झारनापाड़ा के पास एक बिजली के खंभे में टकराया. इसके उपरांत एक घर को जोरदार टक्कर मार […]

जामताड़ा : सड़क दुर्घटना में रविवार को दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार शाम की है. मिहिजाम की ओर से आ रही बाइक सवार सबसे पहले बेवा झारनापाड़ा के पास एक बिजली के खंभे में टकराया. इसके उपरांत एक घर को जोरदार टक्कर मार दी.

जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे व्यक्ति की सदर अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गयी. वहीं एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंच कर मृतक एवं घायलों काे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल की प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. बताया जाता है कि मृतक प्रखंड के पंजुनिया गांव का रहने वाला है!

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व घायल एवं मृत बाइक सवार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >