जामताड़ा : जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय समुदाय आधारित निगरानी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ मार्शल आइंद, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, जामताड़ा प्रमुख पार्वती सोरेन, करमाटांड़ प्रमुख ममता कोल, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, डीपीसी पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सक डॉ सुनील किस्कू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
मौके पर सीएस डॉ मार्शल आइंद ने कहा कि यह कार्यक्रम समुदाय आधारित निगरानी जनसंवाद कार्यक्रम है. कोई भी अपना समस्या को रख सकते हैं. बताये गये समस्या का निराकरण भी विभाग द्वारा किया जायेगा. कहा : इस प्रकार के कार्यक्रम से स्वास्थ्य विभाग के जो भी खामियां हैं वह आप के माध्यम से विभाग तक पहुंचेगा. जनसंवाद कार्यक्रम में मुखिया, सहिया, सहिया दीदी, एएनएम, ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सहिया, मुखिया ने स्वास्थ्य विभाग के कई पोल को भी खोलें. हालांकि प्रशासन ने सभी माामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी सवालों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया. सवाल सुनने के लिए एक पैनल बनाया गया था. जिसमें सीएस, एसीएमओ, प्रमुख, बीटीटी मरजीना खातुन, एवं एक सहिया साथी गायत्री देवी को बनाया गया था.
नहीं पहुंचे बीडीओ व सीडीपीओ
जनसंवाद में प्रखंड के बीडीओ व सीडीपीओ को भी भाग लेना था. लेकिन कार्यक्रम से दोनों पदाधिकारी अनुपस्थित रहा. डीपीसी पंकज कुमार ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम जिला के सभी प्रखंड में किया जायेगा. जिसमें पांच दिसंबर को नाला, 14 दिसंबर को नारायणुपर, नौ दिसंबर को कुंडहित में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर फाल्गुनी कर्मकार, रणधीर शर्मा, बीटीटी साहिक अली, राहुल कुमार, एएनएम छवि दास, पुष्पा देवी, अष्टमा देवी, कल्याणी देवी, हलीमा बीबी सहित अन्य मौजूद थे.
