नारायणपुर : नारायणपुर थाना कांड संख्या 128/2016 का वांछित आरोपी मो आलम को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से मुरलीपहाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उसके विरुद्ध नारायणपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक रखने का आरोप है. नारायणपुर के प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्त तरीके से उसे पकड़ा गया.
इस संबंध में थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मो आलम के ऊपर अवैध रूप से अपने घर में गोली एवं बम बनाने का समान प्राप्त हुआ था. जिसके विरुद्ध नारायणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. यह मामला 23 अगस्त 2016 को कलमबद्ध किया गया था. बताया कि पुलिस गस्ती में ही उसके मुरलीपहाड़ी मोड़ पर होने का समाचार मिला. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मुरलीपहाड़ी चौक से धरदबोचा. बताया कि उसके पास से आठ गोली तथा बम बनाने का समाना मिला था. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी.
