स्वावलंबन के नाम पर महिलाओं से संस्था में हो रही वसूली

शिकायत लेकर नपं अध्यक्ष के पास पहुंची महिला, कहा जामताड़ा : नगर जामताड़ा क्षेत्र में बीपीएल परिवार के महिला को स्वावलंबन बनाने के लिए किये जा रहें स्वयं सहायता समूह में नगर विकास विभाग द्वारा चयनित ओम साई संस्था के सदस्यों द्वारा महिलाओं से राशि की वसूली की जा रही है. इस बात को लेकर […]

शिकायत लेकर नपं अध्यक्ष के पास पहुंची महिला, कहा

जामताड़ा : नगर जामताड़ा क्षेत्र में बीपीएल परिवार के महिला को स्वावलंबन बनाने के लिए किये जा रहें स्वयं सहायता समूह में नगर विकास विभाग द्वारा चयनित ओम साई संस्था के सदस्यों द्वारा महिलाओं से राशि की वसूली की जा रही है. इस बात को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र के महिलाओं ने नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल से मुलाकात कर शिकायत की. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि संस्था के रंजू देवी नामक महिला ने कुछ महिला से समूह में जुड़ने के लिए राशि ली गयी है.
इस दौरान नपं अध्यक्ष ने महिलाओं की बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही संबंधित संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को बुलाकर मामले की जानकारी दी. साथ ही अध्यक्ष ने संस्था के पदाधिकारी को निर्देश दिया की रंजू देवी द्वारा महिलाओं से ली गयी राशि को तुरंत वापस करायें एवं रंजू देवी के खिलाफ कारवाई करें नहीं तो संस्था के उपर थाना में मामला दर्ज कराया जायेगा. नपं अध्यक्ष ने कहा कि गरीब महिला के साथ किसी प्रकार की धोखा धड़ी की जायेगी तो हम किसी भी हाल में बरदास्त नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >