पीड़ित बच्चों की मदद के लिए दानपेटी में राश डालते बीस सूत्री उपाध्यक्ष.
जामताड़ा : रेडक्रॉस जामताड़ा में राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान के द्वारा हिंसा में निराश हुए बच्चों की मदद के लिए लगाये गये दान पेटी में सोमवार को भाजपा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने सहयोग के रुप में राशि दी. इस दौरान रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा, इच्छुक व्यक्ति दान कर सकते हैं.
