23 नवंबर को झाविमो करेगा विस का घेराव

जामताड़ा : झारखंड विकास मोरचा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा व जिला महासचिव अजय कुमार मंडल ने कहा कि कहा कि 23 नवंबर को सीएनटी-एसपीटी एक्ट, स्थानीयता, बड़कागांव गोली कांड, खुंटी गोली कांड के विरोध में विधानसभा घेराव किया जायेगा. जिसमें जामताड़ा जिला से हजारों की संख्या में कायकर्ता शामिल होंगे. रघुवर सरकार […]

जामताड़ा : झारखंड विकास मोरचा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा व जिला महासचिव अजय कुमार मंडल ने कहा कि कहा कि 23 नवंबर को सीएनटी-एसपीटी एक्ट, स्थानीयता, बड़कागांव गोली कांड, खुंटी गोली कांड के विरोध में विधानसभा घेराव किया जायेगा. जिसमें जामताड़ा जिला से हजारों की संख्या में कायकर्ता शामिल होंगे. रघुवर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के विपरीत सीएनटी- एसपीटी एक्ट में संशोधन करना चाहती है जो झाविमो कभी सफल होने नहीं देगी. राज्य के मूलवासी, आदिवासी के जमीन को हड़प कर भाजपा सरकार पूंजीपति के हाथो बेचना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >