नारायणपुर : गोविंदपुर- साहेबगंज सड़क मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने जारी कर दिया है. कहा है कि निर्धारित तिथि के पहले यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो बल पूर्वक हटा लिया जायेगा.
उन्होंने कहा जिन्होंने सड़क निर्माण में मुआवजा राशि ले ली वे अविलंब उक्त जमीन को खाली कर दें. अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने पर मशीन का भाड़ा समेत अन्य खर्च भी वसूल किया जायेगा. प्रशासन के इस फरमान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप देखा जा रहा है. कई दुकानदारों ने अपनी दुकान हटा ली है.
