दो पक्षों में मारपीट का मामला दर्ज

मिहिजाम. बुधवार को कुशवेदिया धोबीडंगाल मंे दो पक्षों मंे मारपीट की घटना को लेकर शिकायत थाना में दर्ज करायी गयी है. शिकायत दोनों पक्ष से की गई है. इसमें प्रथम पक्ष से प्रीति कुमारी ने अपने भाई अरुण कुमार रजक, भाभी अनिता देवी, अनिता के पिता अमीर चंद रजक एवं अनिता की मां के उपर […]

मिहिजाम. बुधवार को कुशवेदिया धोबीडंगाल मंे दो पक्षों मंे मारपीट की घटना को लेकर शिकायत थाना में दर्ज करायी गयी है. शिकायत दोनों पक्ष से की गई है. इसमें प्रथम पक्ष से प्रीति कुमारी ने अपने भाई अरुण कुमार रजक, भाभी अनिता देवी, अनिता के पिता अमीर चंद रजक एवं अनिता की मां के उपर गाली-गलौज करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष से अनिता ने अपनी सास सकुंतला देवी, दो ननद प्रीति कुमारी एवं निशा कुमारी पर गाली-गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >