नंप की बैठक में शहर के विकास पर जोर

फोटो: 20 जाम 11 बैठक करते नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि, मिहिजाम नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को सामान्य बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शहर की साफ-सफाई, जलापूर्ति, चापाकल एवं अन्य कई समस्याओं पर विचार-विमर्श कर जल्द कार्य निष्पादन करने का फैसला लिया गया. वहीं नगर क्षेत्र के सभी […]

फोटो: 20 जाम 11 बैठक करते नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि, मिहिजाम नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को सामान्य बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शहर की साफ-सफाई, जलापूर्ति, चापाकल एवं अन्य कई समस्याओं पर विचार-विमर्श कर जल्द कार्य निष्पादन करने का फैसला लिया गया. वहीं नगर क्षेत्र के सभी वाडार्ें में नियमित साफ-सफाई, नालियों से कचरा निष्पादन करने पर भी बल दिया गया. इसके अलावा नपं क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए नये चापाकल लगाने, खराब पड़े चापाकल की मरम्मती कराने तथा रेलपार में जरूरत वाले स्थान पर टैंकर से लोगों को पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया. वहीं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट के मामले मंे अविलंब मरम्मती कराने की बात कही गयी. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सलील रमण, वार्ड पार्षद आलोक मिस्त्री, द्वारिका महतो, विजय मिस्त्री, वार्ड पार्षद झिमली मजूमदार, आशा देवी, निलोफर बेगम, शुभाशिष चन्द्रा, प्रकाश रजक, ओम प्रकाश साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >