ग्रामीण की सूचना पर पत्थर जब्त

कुंडहित. ग्रामीण की गुप्त सूचना पर कुंडहित बीडीओ सह अंचलाधिकारी अरविंद ओझा ने देवली गांव के शीला नदी से एक ट्रैक्टर पत्थर जब्त कर चौकीदार को जिम्मा लगा दिया है. जानकारी देते हुए श्री ओझा ने कहा कि शीला नदी का पत्थर तोड़ कर ले जाने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी. स्थल पर पहुंचने […]

कुंडहित. ग्रामीण की गुप्त सूचना पर कुंडहित बीडीओ सह अंचलाधिकारी अरविंद ओझा ने देवली गांव के शीला नदी से एक ट्रैक्टर पत्थर जब्त कर चौकीदार को जिम्मा लगा दिया है. जानकारी देते हुए श्री ओझा ने कहा कि शीला नदी का पत्थर तोड़ कर ले जाने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी. स्थल पर पहुंचने पर एक ट्रैक्कर पत्थर पाया गया. जिसे स्थानीय चौकीदार के जिम्मे लगा लिया गया है. कहा कि पत्थर माफिया का पता कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर अंचल निरीक्षक मो एजारूल हक, कर्मचारी ताराचांद दास, एएसआइ रायजी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >