जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया कई विद्यालयों का निरीक्षण

अनियमितता देख सचिव को लगायी फटकारएक शिक्षक का वेतन काटा व स्पष्टीकरण फोटो : 06 जाम 02 निरीक्षण करते अधिकारीप्रतिनिधि, नारायणपुर जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद ने प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण बुधवार को किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपस्थिति पंजी, भवन निर्माण, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन समेत अन्य शैक्षणिक […]

अनियमितता देख सचिव को लगायी फटकारएक शिक्षक का वेतन काटा व स्पष्टीकरण फोटो : 06 जाम 02 निरीक्षण करते अधिकारीप्रतिनिधि, नारायणपुर जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद ने प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण बुधवार को किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपस्थिति पंजी, भवन निर्माण, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन समेत अन्य शैक्षणिक कार्यों का जायजा लिया. क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिहुटिया के सचिव सर्वेश राय विद्यालय से गायब पाये गये. इनके एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गयी. साथ ही कहा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की बात कही गयी. उसके बाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लटकाहीर गये. जब डीएसइ ने माध्याह्न भोजन की जांच की तो गुणवत्तायुक्त में कमी को देख सचिव जयराम रवानी को फटकार लगायी. क्रम में उमवि बुधुडीह में भवन निर्माण कार्य का जायजा लेकर सचिव हरी पोद्दार को भवन शीघ्र पूर्ण करने तथा राशि वापस करने का निर्देश दिया. वहीं मध्य विद्यालय भैयाडीह मंे सभी कार्य सामान्य ढंग से संचालन देख संतोष व्यक्त किया. लेकिन वहां सहायक शिक्षक बलराम सिंह अवकाश पर पाये गये और इनका आवेदन सचिव द्वारा नहीं उपलब्ध कराया गया. मौके पर बीइइओ तरुण कुमार घांटी समेत सचिव रघुभुषण मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >