फोटो: 06 जाम 14 दुर्घटना बस प्रतिनिधि, मिहिजाम चितरंजन रेलनगरी के पेट्रोल पंप के निकट एक मिनी बस तथा बाइक की आमने-सामने टक्कर मंे बाइक पर सवार पिता व पुत्र घायल हो गये. घटना मंगलवार को संध्या की है. दोनों घायलों को चिरेका के केजी अस्पताल मंे इलाज के लिए दाखिल कराया गया. घायल चिरेकाकर्मी जगन्नाथ मंडल 50 वर्ष, चिरेका के 19 नंबर मेन शॉप में कार्यरत हैं. उनके साथ पुत्र ज्योतिमय मंडल भी घायल हुआ है. घटना के बाबत बताया गया है कि जगन्नाथ मंडल अपनी सुजुकी बाइक डब्ल्यूबी 38 यू 9042 से आमलादही मार्केट की तरफ अपने पुत्र के साथ जा रहे थे. तभी गोलंबर केनिकट उनकी बाइक को आसनसोल से चितरंजन आ रही मिनी बस डब्ल्यू बी 37 सी, 3861 ने ठोकर मार दी. तत्काल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया.
बस व बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
फोटो: 06 जाम 14 दुर्घटना बस प्रतिनिधि, मिहिजाम चितरंजन रेलनगरी के पेट्रोल पंप के निकट एक मिनी बस तथा बाइक की आमने-सामने टक्कर मंे बाइक पर सवार पिता व पुत्र घायल हो गये. घटना मंगलवार को संध्या की है. दोनों घायलों को चिरेका के केजी अस्पताल मंे इलाज के लिए दाखिल कराया गया. घायल चिरेकाकर्मी […]
