ट्रक चालक को पत्थर मार कर किया घायल

मिहिजाम. जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर बेवा ग्राम के निकट एक ट्रक चालक द्वारा तेज हॉर्न बजाने से गुस्साये एक ग्रामीण ने पत्थर मार कर चालक को घायल कर दिया. घटना मंे ट्रक चालक के सिर तथा हाथ में चोट लगी. चालक ने घटना के पश्चात ट्रक डब्ल्यूसी 37 – 4638 को सड़क पर खड़ा कर […]

मिहिजाम. जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर बेवा ग्राम के निकट एक ट्रक चालक द्वारा तेज हॉर्न बजाने से गुस्साये एक ग्रामीण ने पत्थर मार कर चालक को घायल कर दिया. घटना मंे ट्रक चालक के सिर तथा हाथ में चोट लगी. चालक ने घटना के पश्चात ट्रक डब्ल्यूसी 37 – 4638 को सड़क पर खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम हटाया. बताया गया है कि ग्रामीण अपनी गाय को लेकर सड़क से गुजर रहा था. चालक द्वारा तेज हॉर्न बजाने से जानवर बिदकने लगे इस पर ग्रामीण ने चालक को कुछ अपशब्द कहा. जिसका चालक ने विरोध जताया. जिससे बात बिगड़ी और ग्रामीण ने पत्थर चला दिया. मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा निवासी ट्रक चालक मोहन यादव पिता राजदेव यादव ने मामले मंे बेवा गांव निवासी सुबल दास के विरुद्ध थाने मंे मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >