ओके... फागुडीह में नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा पानी

जामताड़ा: प्रखंड के फागुडीह में नाली के अभाव के कारण चापानल व लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंदे पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं. गांव के मंटू मियां ने बताया कि इस समस्या से […]

जामताड़ा: प्रखंड के फागुडीह में नाली के अभाव के कारण चापानल व लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गंदे पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं. गांव के मंटू मियां ने बताया कि इस समस्या से कई बार पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. सद्दाम अंसारी ने बताया कि सड़क में गंदा पानी होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

सरफराज आलम ने बताया कि नाली नहीं रहने से होने वाली परेशानियां यहां के लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है. इससे बड़े व छोटे वाहनों को भी आवागमन करने में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >