जामताड़ा पुलिस ने की बालू घाटों पर छापेमारी

जामताड़ा : अवैध बालू खनन को लेकर जामताड़ा पुलिस ने चालना, सुखजोड़ा बालू घाटों पर छापामारी की. टीम में अंचलाधिकारी हेमा प्रसाद, एसआइ भोलानाथ सिंह, एसआइ पीसी झा, एसआइ दुश्यंत सिंह शामिल थे. छापामारी के दौरान सुखजोड़ा घाट से पुलिस ने चार बालू लदा ट्रक और एक खाली हाइवा को पकड़ा है. खाली हाइवा बालू […]

जामताड़ा : अवैध बालू खनन को लेकर जामताड़ा पुलिस ने चालना, सुखजोड़ा बालू घाटों पर छापामारी की. टीम में अंचलाधिकारी हेमा प्रसाद, एसआइ भोलानाथ सिंह, एसआइ पीसी झा, एसआइ दुश्यंत सिंह शामिल थे. छापामारी के दौरान सुखजोड़ा घाट से पुलिस ने चार बालू लदा ट्रक और एक खाली हाइवा को पकड़ा है. खाली हाइवा बालू घाट के अंदर घुसा हुआ था. बताते चले कि बालू घाटों से अवैध बालू का उठाव कई सालों से किया जा रहा है. जहां से बालू निरसा और धनबाद में खपाने का काम किया जाता है. वहीं इस छापेमारी से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >