फोटो: 28 जाम 19 विरोध करते ग्रामीण – पंचायत चुनाव का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार नारायणपुर . नावाटांड़ पंचायत का नावाटांड़ आदीवासी टोेला आसनबनी मंे बिजली नहीं होने के कारण गांव में अंधेरा है. इस कारण ग्रामीणों मंे विद्युत विभाग तथा जन प्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है. इसे लेकर गांव के लोगों ने एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता हीरा लाल बास्की ने की. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समय से पूर्व गांव मंे बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीण पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. गांव की कुल आबादी लगभग 200 है. ग्रामीण प्रकाश हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, रिपोन हेंब्रम, सुशील मरांडी, समोनी मुर्मू, अनीता मरांडी, जियामुनी हांसदा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व जन प्रतिनिधियों ने सभी गांवों मंे विद्युत व्यवस्था बहाल करने की बात कही थी. लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे यह बातें भुलने लगे हैं. बताया कि जनप्रतिनिधियों से विश्वास उठता जा रहा है.
ओके.... बिजली नहीं तो वोट नहीं
फोटो: 28 जाम 19 विरोध करते ग्रामीण – पंचायत चुनाव का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार नारायणपुर . नावाटांड़ पंचायत का नावाटांड़ आदीवासी टोेला आसनबनी मंे बिजली नहीं होने के कारण गांव में अंधेरा है. इस कारण ग्रामीणों मंे विद्युत विभाग तथा जन प्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है. इसे लेकर गांव के लोगों ने एक बैठक आयोजित […]
