फोटो: 27 जाम 07 बैठक करते नि:शक्त मोरचा. नाला . झारखंड नि:शक्त संघर्ष मोरचा की बैठक विपद वरण घोष के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार साह ने की. उन्होंने कहा: मुख्य रूप से झारखंड सरकार द्वारा विगत दिनों दुमका में केबिनेट की बैठक में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य पर चार प्रतिशत वेट लगाकर जो जनविरोधी काम किया गया. जिसके फलस्वरूप संताल परगना प्रमंडल में सभी गरीब जनता पर भार बढ़ गया है. कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने का षडयंत्र कर रहे हैं. इसके फलस्वरूप गरीब किसान आदिवासी अपना अस्तित्व खो देंगे. उनकी संस्कृति छीन जायेगी. कहा कि वर्तमान सरकार नि:शक्तों के हित में नहीं है. इस दौरान विपद वरण घोष को जामताड़ा जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में 20 मार्च को झारखंड नि:शक्त संघर्ष मोरचा की ओर से रांची में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने सभी सदस्यों से उक्त सेमिनार में उपस्थिति की अपील की. मौके पर केंद्रीय सलाहकार मो फारूक अंसारी, दीपाली घोष, दीपक रजक, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
ओके...झारखंड नि:शक्त संघर्ष मोरचा की बैठक
फोटो: 27 जाम 07 बैठक करते नि:शक्त मोरचा. नाला . झारखंड नि:शक्त संघर्ष मोरचा की बैठक विपद वरण घोष के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार साह ने की. उन्होंने कहा: मुख्य रूप से झारखंड सरकार द्वारा विगत दिनों दुमका में केबिनेट की बैठक में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य […]
