जीवन की गुणवत्ता कार्यक्रम आयोजित

फोटो : 25 जाम 03 प्रतिनिधि, मिहिजामआदिवासी एवं दलित कल्याण समिति आमोई के तत्वावधान में दो दिवसीय जीवन की गुणवत्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने किया. श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि इसमें प्रतिभागी पति-पत्नी को परिवार कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, […]

फोटो : 25 जाम 03 प्रतिनिधि, मिहिजामआदिवासी एवं दलित कल्याण समिति आमोई के तत्वावधान में दो दिवसीय जीवन की गुणवत्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने किया. श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि इसमें प्रतिभागी पति-पत्नी को परिवार कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा, स्वरोजगार गतिविधि, सामाजिक कुरीतियों से बचाव, बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेवारी आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया जाता है. प्रशिक्षक के रूप में आदिवासी एवं दलित कल्याण समिति के सचिव विष्णु देव मुर्मू, अध्यक्ष मनोज हांसदा, उपसचिव मो अकबर अंसारी, कोषाध्यक्ष खोकन सोरेन आदि थे. मौके पर प्रधानाध्यापक गोपाल सोरेन, शिक्षिका सूरजमुनी, दीपक हांसदा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >