अवैध कारोबारियों पर सख्त हुआ प्रशासन

प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड प्रशासन की सख्ती रवैये से ईंट, बालू व कोयला की अवैध रुप से तस्करी करने वाले लोगों मंे हड़कंप देखा जा रहा. सीओ ने इसे लेकर कई स्थानों पर छापेमारी भी की गयी है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गैर कानूनी तरीके से उपरोक्त कारोबारी अपने कार्य में सुधार लाये […]

प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रखंड प्रशासन की सख्ती रवैये से ईंट, बालू व कोयला की अवैध रुप से तस्करी करने वाले लोगों मंे हड़कंप देखा जा रहा. सीओ ने इसे लेकर कई स्थानों पर छापेमारी भी की गयी है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गैर कानूनी तरीके से उपरोक्त कारोबारी अपने कार्य में सुधार लाये अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस बाबत अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार यह कार्यवाही की जा रही है. बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में काफी मात्रा में कोयला, सफेद पत्थर तथा बालू का खनन एवं उठाव किया जाता है जो अवैध और गैर कानूनी है. जिस पर व्यवसाय कर रहे लोगों के ऊपर एफआइआर दर्ज किया जा सकता है. अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने कहा कि घर बनाने के लिए पचास हजार ईंट के अलावा ज्यादा की मात्रा का ईंट भट्ठा लगाना भी गैर कानूनी है. ज्यादा मात्रा में बनाने पर सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है. ज्ञात हो कि नारायणपुर इलाके में बड़े पैमाने पर कारोबार काफी सालों से किया जा रहा है. जिस पर प्रशासन की स्वीकृति नहीं ली जा रही है, इस कारण राजस्व को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस प्रकार के आदेश से क्षेत्र में अवैध व्यवसाय कर रहे लोगों में हड़कंप का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >