ओके... बीइइओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

नाला . विद्यालयों में छात्र तथा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं गुणवर्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शीला सोरेन ने मंगलवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि उप्रावि सांगाजु़ड़ी, नव प्रावि शहरजोडि़या, उमवि सुंदरबाड़ी, उमवि बेहराकुड़ी, उप्रावि बेजोपाड़ा, प्रावि हथियापाथर, उप्रावि सुडि़यापानी, उप्रावि कुमबेदिया, उउवि कालीपहाड़ी, उप्रावि […]

नाला . विद्यालयों में छात्र तथा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं गुणवर्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शीला सोरेन ने मंगलवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि उप्रावि सांगाजु़ड़ी, नव प्रावि शहरजोडि़या, उमवि सुंदरबाड़ी, उमवि बेहराकुड़ी, उप्रावि बेजोपाड़ा, प्रावि हथियापाथर, उप्रावि सुडि़यापानी, उप्रावि कुमबेदिया, उउवि कालीपहाड़ी, उप्रावि छोटारामपुर, नव प्रावि परिहारपुर आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. बीइइओ मर्शीला सोरेन के यह भी बताया कि प्राथमिक विद्यालय हथियापार एवं कालीपहाड़ी छोड़कर बांकी विद्यालयों में कम उपस्थिति छात्रों की पायी गयी. इस दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद भी शिक्षकों में सक्रियता नहीं दिखायी दी. उन्होंने कम उपस्थिति पाने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की. साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >